संतोष वर्मा
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम के विकास के लिए राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने जिला योजना समिति और जिला बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक किया। लगभग पांच घंटे से अधिक चले इस मैराथन बैठक में जिले के सभी योजनाओं पर विस्तार से बिन्दुवार समीक्षा की गयी।
कई लंबित योजनाओं और धीमी गति से चल रही योजनाओं और मंत्री ने कई अधिकारी व अभियंताओं की जमकर क्लास ली। कई अधिकारीयों और अभियंताओं का वेतन रोकने का निर्देश उपायुक्त अरवा राजकमल को दिया गया। वहीं कई योजनाओं में दोनों समितियों के सदस्यों द्वारा अनियमितता बरते जाने की शिकायत किये जाने पर मंत्री ने दोषी अधिकारी और अभियंताओं पर अविलम्ब एफआईआर दर्ज करने का भी निर्देश उपायुक्त को दिया।
जिला योजना समिति और 20 सूत्री समिति के सदस्यों ने एक स्वर में चाईबासा के पूर्व भूमि संरक्षण पदाधिकारी अमरेश झा के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक गीता कोड़ा ने अमरेश झा के कार्यकाल के दौरान किये गए भ्रष्टाचार के कच्चा चिटठा को खोलकर रख दिया। उन्होंने बताया की जिले में चेक डैम, तालाब, सौर ऊर्जा चालित डीप बोरिंग सहित कई योजनाओं में अमरेश झा ने 13 करोड़ 44 लाख रुपये राशी का गबन किया है। कहा की सौ से अधिक तालाब का निर्माण के नाम पर करोड़ो की निकासी की गई है। इस पर मंत्री ने सिधे एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है।
इधर पीडब्लुडी के द्वारा बनाया गया मनोहरपुर से जराईकेला सड़क निमार्ण, सिंहपोखरिया से जैंतगढ़ सड़क, मझगांव खैरपाल जैतगढ़ पथ चौडीकरण आदी का भी मांग किया गया। सड़क निर्माण के लिए पिडब्लुडी विभाग द्वारा जिन रैयतों से भूमी ली थी उन रैयतदारों को अब तक मुआवजा राशी नहीं मिला है। इस पर मंत्री द्वारा निर्देश जारी किया गया मामले की जांच कर नये निर्धारित मुआवजा राशी लाभुकों को भूगतान करायें।
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री नीलकंठ सिंह मुण्डा ने कहा की आदिवासी बहुल जिला पश्चिम सिंहभूम को एक विकसित जिला बनाने की योजना सरकार की है। इसके लिए सुदूरवर्ती जंगलों में रहने वाले आदिवासियों तक केंद्र और राज्य की सभी योजनाओं को पहुँचाने के लिए जिले के सभी अधिकारीयों को टास्क दिया गया है और जिम्मेंवारी भी तय कर दी गयी है।
जिले के विकास में महत्वपूर्ण माने जाने वाली दोनों समितियों की इस बैठक में झामुमो के चारो विधायक नदारद रहे। जबकि जिले में पांच में से चार विधायक झामुमो के हैं। केवल गीता कोड़ा ही बैठक में शामिल हुई, और अपने क्षेत्र की विकास के लिए कई योजनाओं को अंकित कराई। इस बैठक में झामुमो की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बना रहा।