ट्रैफिक समस्या को लेकर पिंकी जैन ने की बैठक
-1024x614.jpg)
कोडरमा: झुमरी तिलैया नगर की ट्रैफिक समस्या से समाधान के लिए नि.पार्षद पिंकी जैन ने आज सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार के साथ जैन भवन में बैठक की जिसमें शहर एवं राजगढ़िया रोड के व्यवसायी ओर दुकानदार शामिल हुए शहर की ट्रैफिक समस्या पर किस तरह कंट्रोल किया जाए ओर कई समस्याओं के समाधान पर वार्ता हुई। पिंकी जैन ने इस मौके पर कहा कि ट्रैफिक समस्या का समाधान निकालना अत्यंत आवश्यक है। पूरा शहर ट्रैफिक के समस्या से आहत है अव्यवस्थित जाम के कारण शहर में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है वहां पर मौजूद लखन यादव आदि लोगों ने कहा कि राजगढ़िया रोड चौराहा पर टेंपो और टोटो का स्थाई अवैध स्टैंड बन गया है वाहनों को दुकान के सामने लगाने के कारण प्रतिदिन मारपीट की घटना भी हो रही है सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने आए हुए सभी दुकानदार व्यवसाईयों की समस्या को सुना और कहा कि जल्द से जल्द आप सभी के सहयोग से समस्या का समाधान किया जाएगा सिटी मैनेजर ने सभी दुकानदारों से अपील की आप सभी अपने वाहन रोड पर नहीं लगाऐ आपके दुकान के सामने कोई वहां लगाता है तो उसका विरोध करें मौके पर राजू यादव ,तौफीक जोजो.टोटो टेंपो का संचालन करते हैं उन्हें हिदायत दी गई की रोड पर टोटो टेंपो नहीं लगे पिंकी जैन ने कहा कि झंडा चौक ओवर ब्रिज के नीचे वन वे किया जाए और चौराहा पर ट्रैफिक संचालन के लिए पुलिस आदि की व्यवस्था की जाए तभी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हो सकता है।
मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिलीप सिंह सांसद प्रतिनिधि कृष्णा बरपुरिया, देवनारायण मोदी ,लखन यादव, विनोद यादव, अजय झा अभिषेक मंडल समाजसेवी संतोष सिन्हा लोकेश पाटौदी, अभिषेक कुमार, अनिल पाटौदी, चंद्रशेखर जोशी, सुशांत कुमार, पवन जैन ,सुनील कुमार जैन ,शंकर विश्वकर्मा ,मुकेश कुमार जैन ,शंभू कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रेम कुमार ,राजेंद्र सिन्हा, रोटरी क्लब पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर नवीन जैन नगर परिषद के विमल कुमार मिल्टन कुमार आदि लोग मौजूद थे।


