बगोदर: स्थानीय बेसिक स्कूल परिसर में झारखंड राज्य सरकारी पेंशनर कल्याण संघ की प्रखंड इकाई की बैठक में 15 नवंबर 2000 के बाद एवं 31 दिसंबर 2015 के पूर्व सेवा निर्मित कर्मियों के पेंशन पुनरीक्षण पर बातें की गई। आज हुई विशेष चर्चा में झारखंड सरकार के वित्त विभाग पत्र के आलोक में पेंशन पुनरीक्षण करा लेने के लिए कर्मियों को सुझाव दिया गया। साथ ही अप्रैल 2019 से संबंधित बैंकों में फॉर्म 15 एच भरकर जमा करने का सुझाव दिया गया। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में संघ के सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
एसबीआई शाखा प्रबंधक बगोदर से पेंशन भुगतान की सुविधा देने की मांग की गई। पेंशनरों की बैठक के लिए बस स्टैंड में एक कमरा आवंटित कराने के लिए एक समिति गठित की गई ।बैठक में संघ के अध्यक्ष सोमेश्वर साह, सचिव बिगु महतो, उपाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव हेमलाल प्रसाद, संगठन मंत्री बालेश्वर पांडेय, देवी दयाल महतो, सुदामा मिश्र, तुलसी मिश्र, तुलसी पंडित, गोवर्धन महतो, मोहम्मद शमसुद्दीन, टेकोचंद चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।