Lohardaga News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगना पुल के पास ट्रैक्टर पलटने से एक 18 वर्षीय युवक अनुराग उरांव की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक प्रीतम उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीरज झा ने जेसीबी की मदद से दबे हुए युवकों को निकलवाया और अस्पताल भेजा। घायल प्रीतम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

लोहरदगा: सेन्हा थाना क्षेत्र के जोगना पुल के समीप टैक्टर पलटने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने आनन फानन में दोनों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा, जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को किया मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे युवक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि महिंद्रा ट्रैक्टर संख्या (जे एच 01 सी एच 9818) के पलटने से ट्रैक्टर में गदरू उरांव के 18 वर्षीय पुत्र अनुराग उरांव एवं कल्हेपाट डीपा टोली निवासी राधे श्याम उरांव के 20 वर्षीय पुत्र प्रीतम उरांव सवार थे। घटना में अनुराग उरांव की मृत्यु हो गई और प्रतिमा उरांव गम्भीर रूप से घायल हो गया।

जिसे पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत अनुराग उरांव को मृत घोषित किया जबकि प्रीतम उरांव को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। वही कल्हेपाट डीपा टोली निवासी प्रीतम उरांव वर्तमान में अपने नानी के घर मेढ़ो में रहता था। मिली जानकारी के अनुसार वह ट्रैक्टर से मिट्टी लाने खेत जा रहा था। इसी दाैरान टैक्टर पलट गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी नीरज झा माैके पर पहुंचे। ट्रैक्टर में दबे युवकों को जेसीबी बुला कर निकालवाया। इसके बाद निजी वाहन और पुलिस गाड़ी से इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। घटना स्थल पर पुलिस के एसआई दयानंद सरस्वती, एएस आई श्री कांत दास, रविन्द्र भगत,राजकुमार बैठा सहित अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More