तिरिल आश्रम को साबरमती जैसा विकसित करने के लिए सौंपा मांग पत्र

रांची: राजधानी में रविवार को छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान सर्वोदय आश्रम, तिरिल का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर एक माँग पत्र सौंपा। पत्र में संस्था को साबरमती आश्रम के रूप में विकसित करने की मांग का उल्लेख किया गया। साथ ही संस्था को के द्वारा गाँधी जी के याद को संजोय रखने के लिए गाँधी दर्शन म्यूसियम बनाने की अपील भी की।

मांगों को गंभीरता से लेते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस दिशा में जल्द पहल करने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि यह संस्था 1928 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी के द्वारा स्थापित किया गया था।

इस दौरान छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान सर्वोदय आश्रम के संरक्षक अभय चौधरी, मंत्री भावना देवी, गाँधी दर्शन कार्यक्रम के संयोजक अशुतोष द्विवेदी, सुनील पांडेय, धीरज समेत अन्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More