विशेषज्ञ की राय पर निर्भर करेगा लालू की एम्स यात्रा
राँची: रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला सजायाफ्ता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उनकी स्वास्थय जांच के लिए गठित मेडिकल बोर्ड ने किडनी की जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की सेकंड ओपिनियन लेने की सलाह दी है।
वहीँ लालू के बेहतर इलाज के लिए कहा जा रहा है कि वे एम्स जायेंगे या नहीं, यह नेफ्रोलोजिस्ट की रिपोर्ट पर निर्भर करता है। वहीं, लालू के इलाज में लगे डॉक्टर ने उनकी सेहत की हालत को स्थिर बताया। डॉ डीके झा ने बताया कि लालू प्रसाद की सेहत अभी स्थिर है। साथ ही उनकी किडनी के इलाज के लिए बाहर से एक्सपर्ट नेफ्रोलोजिस्ट को रिम्स में बुलाया जाएगा। यहाँ पर स्पेशलिस्ट से लालू के किडनी से सम्बंधित रोग के लिए सेकंड ओपिनियन की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी।


