जुआरी और शराबियों का अड्डा बना कोनार नहर परियोजना क्वाटर परिसर

बगोदर(गिरिडीह) : बगोदर-सरिया रोड स्थित कोनार नहर सिचाई परियोजना का क्वाटर परिसर इनदिनों आसामजिक तत्वों के लिए अड्डेबाजी का केंद्र बन गया है। हमेशा यहां जुआरी और शराबियों का जमाबड़ा लगता है, जिससे क्वाटर में रहने वाले विभागीय कर्मी के परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसको लेकर बगोदर थाना में आसामजिक तत्वों ख़िलाफ़ थाने में आवेदन भी दिया गया है ।

 

आवेदन में लिखा गया है कि क्वाटर परिसर में स्थापित हनुमान मन्दिर के भीतर अज्ञात लोग जुआ अड्डा का केंद्र बनाये हुए है । जो शाम ढलते ही शराब के नशे में मन्दिर परिसर में घुस कर जुआ खेलते हैं और रात भर हो हंगामा किया जाता है। आवेदन के जरिए पुलिस से  कार्रवाई की मांग की गई है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More