कोडरमा: कई थाना प्रभारियों का किया फेरबदल

कोडरमा: पुलिस कप्तान एम तमिल वाणन ने जिले के कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है। आदेश संख्या 1385 के तहत मरकच्चो थाना प्रभारी शाहीद रजा को हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया है, जबकि जयनगर थाना प्रभारी रवि किशोर प्रसाद को जयनगर से पुलिस लाइन में तैनात किया गया है। बदले गये प्रभारियों को तत्काल पद पर योगदान देने का निर्देश एसपी ने दिया है।
तबादले की सूची: शाहीद रजा-मरकच्चो से पुलिस लाइन। रवि किशोर प्रसाद- जयनगर से पुलिस लाइन। सोनी प्रताप- सतगावां से जयनगर थाना प्रभारी। शिवबालक प्रसाद यादव- पुलिस लाइन से मरकच्चो थाना प्रभारी। अरविंद कुमार- पुलिस लाइन से सतगावां थाना प्रभारी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More