Koderma News: ग्रिजली कॉलेज में एनएसएस दिवस पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

ग्रिजली कॉलेज परिसर में पौधा लगाते एनएसएस जिला नोडल अधिकारी सौरभ शर्मा व प्राचार्य।

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विभिन्न फलदार एवं औषधीय वाले पौधे लगाए ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, कार्यों एवं महत्ता से अवगत कराया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। स्वयंसेवकों का दायित्व है कि वे समाज की आवश्यकताओं को जाने – समझें और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना प्रशिक्षुओं को शिक्षा के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों से अवगत कराती है। आज के युवा सुनहरे कल का मजबूत स्तंभ है । उन्होंने प्रशिक्षुओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक सेवा तथा जन-जागरूकता के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बी.एड. सत्र 2025–27 के प्रशिक्षु बिनोद कुमार यादव, विश्वजीत राज, अंकित चंद्रा, लोकेश कुमार, पवन पंडित, सागर कुमार दास, राहुल कुमार, प्रभात कुमार यादव, कुंदन कुमार, दीपक कुमार, योगेंद्र साव, महेश कुमार महतो, सुशांत राज, मनोरंजन पाण्डेय, उर्मिला कुमारी, प्रिया कुमारी, उजाला कुमारी, नंदनी कुमारी एवं अन्य सहित महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, बिनीता कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक अनिल दास ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रशिक्षुओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More