Koderma News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने महिलाओं को योग अपनाने के लिए किया प्रेरित

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची की ओर से महिलाओं को स्वस्थ व तनावमुक्त जीवन शैली के लिए योग के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. सैल सिंह एवं नीरू सिंह ने नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी।
रांची: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची की ओर से महिलाओं को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए योग के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सैल सिंह एवं नीरू सिंह ने महिलाओं को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। महिलाओं से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की गई।

