Koderma News: कुएं से महिला का शव बरामद, पति ने हत्या का आरोप लगाया
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के छोटकी धमराय स्थित एक कुएं से मंगलवार को शव बरामदगी मामले को लेकर मृतका के पति कारू साव ने शुक्रवार को डैम ओपी में हत्या कर शव फेंके जाने की शिकायत को लेकर आवेदन दिया है। दिए आवेदन में कहा है कि मेरी पत्नी गीता देवी रविवार को दिन के लगभग 11 बजे घर से महुआ चुनने निकली थी। शाम तक नहीं लौटने पर घर वाले खोजबीन करने लगे पर कुछ पता नहीं चला।
जिसके बाद मेरी मां द्वारा उसकी गुमशुदगी को लेकर डैम ओपी में आवेदन दिया गया। वही मंगलवार को सुबह 8 बजे उसका शव गांव के कुछ दूरी पर स्थित सरकारी कुआं से बरामद किया गया। मुझे संदेह है कि किसी अज्ञात द्वारा मेरी पत्नी की हत्या कर शव को कुएं में फेक दिया गया। क्योंकि जिस कुएं से शव की बरामदगी हुई है वही कुछ दूर पर सीसीटीवी कैमरा लगा है जिसमें देखा गया कि 6 अप्रैल के रात लगभग 12:01 को एक लाइट कुआं के पश्चिम दिशा से तेजी से कुआं के तरफ तेजी से आता है और कुछ देर रुककर चला जाता है।
इससे मुझे संदेह है कि रात्रि में मेरी पत्नी की हत्या कर कुएं में डाल दिया गया। मेरी पत्नी के घर से निकलने के पूर्व के फोन कॉल डिटेल को भी डिलीट कर दिया गया है। इससे ये प्रतीत होता है कि किसी व्यक्ति द्वारा फोन पर कुछ बात की गई है जो शक के दायरे में आता है। मामले की गहनता से जांच कर उचित कानूनी कारवाई की मांग की है।


