Koderma News: केटीपीएस प्लांट में कुक का काम करने वाली महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

कोडरमा: ग्राम कांको प्रखंड चंदवारा निवासी स्वाति कुमारी पिता स्व कैलाश प्रजापति ने जयनगर थाना में आवेदन देकर अपनी माता बिन्दु देवी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज आवेदन में उन्होंने कहा है कि मेरी मां बिन्दु देवी डीवीसी केटीपीएस प्लांट के फैज टू के भेल कम्पनी के ए के सिंघानिया कंपनी में कुक का काम करती थी। और प्रति दिन काम कर शाम को अपने घर लौट जाती थी। 19 जुलाई को मेरी मां के देर शाम घर नहीं लौटने पर मैंने उनके मोबाइल फोन पर बात करने का प्रयास किया। मगर उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताने लगा।
काफी खोजबीन करने पर किसी तरह का पता नहीं लगने पर मेरे मामा मुकेश पंडित ने 20 जुलाई को जयनगर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। 21 जुलाई को दिन के 11 बजे जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि डीवीसी केटीपीएस प्लांट भेल कम्पनी के निर्माणाधीन कार्यालय के पास एक महिला का शव मिला है। जब मैं अपने परिजनों के साथ वहां पहुंची तो देखा कि मेरी मां बिन्दु देवी का शव है।
शव देखने से यह साफ जाहिर होता है कि मेरी मां के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या किया गया है। और साक्ष्य छुपाने के नीयत से शव पर ज्वलंत पदार्थ डाला गया। उन्होंने थाना प्रभारी से हत्या में शामिल लोगों को अविलंब गिरफ्तार कर न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि बिन्दु देवी भेल कम्पनी के अधीन ए के सिंघानिया कंपनी में खाना बनाने का काम करती थी। और वह 19 जुलाई से अपने घर नहीं गयी थी।
21 जुलाई को उसका संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि प्राथमिक न 137 / 26 21 . 07 . 26 दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर इसमें शामिल लोगों तक पहुंचा जायेगा। थाना प्रभारी के अनुसार पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।


