Koderma News: आदिम जनजाति परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए लगा विशेष शिविर

कोडरमा में आदिम जनजाति परिवारों को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ने के लिए शुक्रवार को विशेष प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। सीओ सारांश जैन की उपस्थिति में सुबह 6 बजे शुरू हुए इस कैंप में राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, मंईयां सम्मान और विभिन्न पेंशन योजनाओं के दस्तावेज मौके पर बनाए गए।
कोडरमा: झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आदिम जनजाति परिवार सरकार की महत्वकांक्षी योजनाअओं से वंचित नहीं रहें एवं सरकार के द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण योजनाओं का सीधा लाभ उन्हें पहुंचने को लेकर आदिम जनजाति परिवारों को सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के लिए शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
सीओ सारांश जैन ने बताया कि सुबह 6 बजे से शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में संबंधित सभी विभाग के संबंधित कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे। शिविर में जन्म, मृत्यु राशनकार्ड आयुष्मान, स्वास्थ्य कार्ड दिव्यांग, वृद्धा, विधवा, सावित्री बाई फुले, मुख्यमंत्री मईयां योजना कल्याण योजना समेत सभी संबंधित प्रमाण पत्र बनाया गया।


