Koderma News: स्व. आकाश पासवान के श्रद्धा कर्म पर उमड़े जनप्रतिनिधि, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डोमचांच प्रखंड के रायडीह में समाजसेवी प्रेम पासवान के दिवंगत पुत्र स्व. आकाश पासवान के श्रद्धा कर्म पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कोडरमा: डोमचांच प्रखंड के रायडीह निवासी समाजसेवी प्रेम पासवान के पुत्र स्व आकाश पासवान का अकास्मिक निधन हो गया। आकाश के श्रद्धा कर्म के दौरान उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर सामाजिक कार्यकर्तायों और जनप्रतिनिधियों ने स्व आकाश के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं उनकी आत्मा की  शांति के प्रार्थना किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।  

मौके पर राजद के रास्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष, प्रसाद यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, पासवान जन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बालालखेंदर पासवान, महासचिव जयप्रकाश राम, प्रवक्ता मनोज कुमार सोनी, जिला उपाध्यक्ष लालजीत पासवान, महिला समिति जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य शांतिप्रिया, कोषाध्यक्ष सकलदेव पासवान, महावीर पासवान एकता मंच के जिला अध्यक्ष विजय पासवान, सीडी प्रसाद कृष्णा पासवान, धोलेश्वर पासवान, उपेन्द्र सिंह, विजय सिंह, अधिवक्ता संदीप पासवान, शंकर पासवान, विनोद दीवाना, विनोद यादव, संजय मेहता समेत काफी संख्या में जन प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे। उन्होनें अपनी संवेदना जतायी।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More