Koderma News: एनजीटी रोक के बाद भी नदियों से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू उठाव

जयनगर: एनजीटी रोक के बावजूद नदियों से लगातार हो रहे अवैध बालू उठाव से इस इलाके की नदियों का अस्तित्व मिट रहा है। नदियों का अस्तित्व हीं ख़तरे की ओर बढ रही है। बरसात के इस मौसम में नदियों में पानी सिफ़र है। नदियों में जंगली घांस और बड़े पौधों ने अपना आकार ले लिया है। नदियों में पानी का बहाव नहीं होने से जल संकट भी उत्पन्न हो गया है। इस समय नदियां पानी के उफ़ान पर रहती थी। मगर अब हालात उलट है। मौजदा हालात में ऐसी स्थिति बन गयी है की मवेशियों को भी पानी नसीब नहीं हो रहा है।
इस इलाके की अक्तो नदी ऐसी नदी थी जिसमें 12 महीने पानी रहता था।अक्तो नदी ऐसी जीवित नदी थी जो प्रखंड के गोपालडीह, इरगोबाद में सरकार द्वारा लिफ्ट ऐरिगेशन के द्वारा किसानों के खेतों में पानी पहुंचता था। लेकिन आज किसान बुंद बुंद पानी के लिए तरस रहे हैं। यही हाल रहा तो नदी का अस्तित्व मिट हीं रहा है।
अब लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा। और नदी घाट पर बने पुल भी टुटने के कगार पर हैं। नदी में पानी की जगह जंगली घांस एवं अन्य पौधों ने विराट रूप ले लिया है। नदी घाटों से नित्य दिन सैकड़ों ट्रैक्टर और हाईवा वाहनों से बालू का अवैध उठाव और परिवहन हो रहा है। यही स्थिति रही तो आने वाले समय में प्राकृतिक संकट और विराट रूप ले लेगी और बुंद बुंद जल के लिए लोग तरसेंगे। जरुरत है बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का तभी नदियों का अस्तित्व बच सकता है।




