Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल में राखी मेकिंग व आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता आयोजित
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: बी आर इंटरनेशनल स्कूल में CCA (Co-Curricular Activities) कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता, गणितीय प्रतिभा एवं बौद्धिक क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस क्रम में कक्षा नर्सरी से चतुर्थतक के विद्यार्थियों के लिए राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियाँ तैयार कीं। बच्चों में इस गतिविधि को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।वहीं कक्षा पंचम से दशम तक के विद्यार्थियों के लिए आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के तार्किक चिंतन, गणितीय कौशल, समस्या-समाधान क्षमता एवं विषय के प्रति रुचि को प्रोत्साहित किया गया।
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।विद्यालय के निदेशक ओ पी राय ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।
आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता में शिक्षक विकास कुमार शिवम सिंह अभिषेक प्रधान अनूप यादव अभय कुमार आदित्य कुमार इंद्रमणि कुमारी एवं राखी मेकिंग में नीतू बर्नवाल अनिता वर्णवाल अंतरा सिंह संध्या कुमारी कामना सिंह कालीदास घोष प्रियंका सलूजा अजय यादव फूल कुमारी आरती कुमारी संध्या सिंह आलम उद्दीन का सराहनीय योगदान रहा।सभी कार्यक्रम उप प्राचार्य नवल किशोर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


