Koderma News: माँ की ममता, रक्तदान से जीवन मदर्स डे पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में लगा रक्तदान शिविर, 30 यूनिट संग्रह

कोडरमा: मदर्स डे के पावन अवसर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में शुक्रवार को ‘माँ के नाम रक्तदान’ महाअभियान का आयोजन किया गया। सोनित फाउंडेशन रांची तथा सह सहयोगी आरोग्यं हॉस्पिटल हजारीबाग के सहयोग से लगे इस शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रह कर एक नया कीर्तिमान बनाया गया।
विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा, “माँ वो है जो बिना शर्त जीवन देती है। आज मदर्स डे पर रक्तदान कर हम उसी ममता को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा एक यूनिट खून किसी माँ की गोद सूनी होने से बचा सकता है।”इस अवसर पर कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों के बीच ग्रीटिंग कार्ड एक्टिविटी कराई गई। जबकि कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के बीच इंग्लिश स्पीच कंपटीशन कराया गया। जिसमें हंसिका न्यूटन सदन से प्रथम स्थान पर,स्वास्ति द्वितीय और सादिया तृतीय स्थान पर रही। जबकि कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं के बीच पोएट्री राइटिंग कंपटीशन कराया गया।
‘मेरी माँ, मेरी प्रेरणा’ बैच लगाकर किया रक्तदान:
शिविर की खास बात रही कि सभी रक्तदाताओं को ‘मेरी माँ, मेरी प्रेरणा’ का बैच पहनाया गया। सबसे पहले स्कूल प्राचार्य स्थित साथ 15 शिक्षकों ने रक्तदान कर अभियान शुरू किया।
थैलेसीमिया बच्चों को समर्पित:
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एस के सिंह ने बताया कि संग्रहित रक्त का 60% हिस्सा थैलेसीमिया और एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए आरक्षित रहेगा। शिविर में 4 टेक्नीशियन और एक सुपरवाइजर उपस्थित रहे। ओम प्रकाश सिंह (सुपरवाइजर) ने विद्यालय की इस पल पर अपार हर्ष व्यक्त की।
विद्यालय के प्राचार्य ने ने बताया, “हमने 10 दिन पहले ‘वन स्टूडेंट, वन डोनर’ कैंपेन चलाया था। हर बच्चे ने अपने परिवार से एक रक्तदाता लाने का संकल्प लिया था। आज 30 यूनिट का आंकड़ा उसी का नतीजा है।” शिविर में 18 से 55 वर्ष के कुल 50 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 30 लोग फिट पाए गए। सभी को प्रमाण-पत्र, डोनर कार्ड,और जूस-फल दिया गया।
प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा, “मदर्स डे पर केक काटना आसान है, पर किसी की माँ को उसका बच्चा लौटाना असली उत्सव है। यह रक्तदान उन सभी माताओं को समर्पित है जो अस्पतालों में अपने बच्चों के लिए हर दिन संघर्ष करती हैं।” विद्यालय ने अब हर मदर्स डे पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की घोषणा की।


