Koderma News: अबुआ आवास योजना के लाभुकों को चेतावनी, आवास का निर्माण न करने पर होगी एफआईआर

कोडरमा: जयनगर प्रखंड में अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को सरकार द्वारा राशि उपलब्ध कराए जाने के बावजूद कई लाभुकों ने अब तक अपने आवास निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं की है। इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष टीम गठित कर विभिन्न पंचायतों में अभियान चलाया।
टीम ने ऐसे लाभुकों को लाल पेपर नोटिस थमाते हुए अंतिम चेतावनी दी। नोटिस में स्पष्ट उल्लेख किया है कि लाभुक यदि दो दिनों के अंदर आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ थाना में एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए चलाई जा रही है ताकि हर व्यक्ति के पास पक्का मकान हो। लेकिन कुछ लाभुकों की लापरवाही और उदासीनता के कारण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं हो रहा है।




