Koderma News: सहायक अध्यापक राज कुमार पासवान का रांची में निधन, शिक्षक संघ में शोक
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: प्रखंड अंतर्गत यूएमएस सलईडीह, कोडरमा के सहायक अध्यापक राज कुमार पासवान का निधन 8 जून को रांची स्थित एक निजी अस्पताल रांची में हो गया। पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे। वह अपने परिवार के इकलौता आर्थिक उपार्जन करने वाले व्यक्ति थे। उनके पारिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है।
आयोजित शोक सभा में उनके परिजनों के साथ साथ, सहायक शिक्षक,सहायक अध्यापक संघ के दर्जनों शिक्षक सम्मिलित हुए। शोक सभा में कहा गया की सरकार की गलत नीतियों से आर्थिक तंगी के कारण हमारे बहुत से सहायक अध्यापक के काल के गाल में समा रहे हैं।
उन्होनें कहा की हम संगठन की ओर से मांग करते हैं कि इस परिवार को हर तरह की सहुलियत और सरकारी आर्थिक सहयता दी जाये। साथ हीं अनुकम्पा का लाभ दिया जाय। ताकि पीडित परिवार का जीवन यापन हो सके। शोक सभा में स्थानीय मुखिया इंदिरा देवी सहायक शिक्षक विजय यादव सहदेव राम रीतलाल यादव महादेव यादव सहायक अध्यापक द्वारिका यादव संजय यादव अशोक यादव दिलीप सिंह वीरेंद्र यादव सुरेन्द्र दास सुरेश शर्मा समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।


