Koderma News: लगातार बारिश से फसलों को पहुंच रहा नुकसान, कृषक परेशान

किसानों ने मांग की है कि किसानों की फसल क्षति का आकलन कर उन्हें मुआवजा और राहत दी जाए।

कोडरमा: मरकच्चो  के इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार झमाझम बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। खेतों में जल जमा हो जाने से भदई फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। धान, मक्का, झिंगी, नेनुआ, बोड़ा, उरद समेत अन्य दलहन जैसी फसलों के खेतों में जल जमाव हो जाने से पौधों के सड़ने जैसी स्थिति बन गयी है।

किसानों का कहना है कि जिस उम्मीद से उन्होंने मेहनत कर फसल बोई थी वह अब डूबती नजर आ रही है। कई जगहों पर खेत तालाब जैसे दिख रहे हैं। जिससे फसल के नष्ट होने का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय कृषकों ने बताया कि बारिश सामान्य होती तो फसल के लिए वरदान साबित होती लेकिन लगातार हो रही भारी वर्षा से खेतों में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों ने मांग की है कि किसानों की फसल क्षति का आकलन कर उन्हें मुआवजा और राहत दी जाए।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More