Koderma News : प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने झोंकी पूरी ताकत

झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने अपने समर्थकों के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से समर्थन मांगते हुए सेवा भाव और शहर के समुचित विकास का संकल्प दोहराया।

कोडरमा : 23 फरवरी को निर्धारित झुमरी तिलैया नगर परिषद के चुनाव को लेकर आज शहर के कमोवेश सभी इलाकों में प्रचार की काफी गहमा गहमी रही । आज संध्या चुनावी प्रचार थम गया । गौरतलब है की अध्यछ पद के उम्मीदवार व पूर्व कार्यकारी अध्यछ व उपाध्यछ संतोष यादव ने अपने समर्थकों के साथ सघन जन संपर्क अभियान चलाया और लोगों से समर्थन मांगा ।

उन्होनें इस दौरान सभी इलाकों में महिलाओं बुजुर्गों और युवा मतदाताओं से समर्थन मांगा । उन्होनें कहा की वे लगातर सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी और लोगों के सुख दुख में तत्पर होकर भागीदार बने । उन्होनें कहा की लोगों को जब भी किसी मसले पर उनकी जरुरत हुई वे मुखर होकर साथ दिए । आम जन मानस की बेहतरी और समुचित विकास के लिए वे कृत संकल्पित हैं और इसी नजरिये व सेवा भाव से लोगों से समर्थन मांग रहे हैं ।

उन्होनें पूरी साफगोई के साथ मतदाताओं से मुखातिब होकर अपील किया की उन्हें जन मानस का समर्थन मिलता है तो स्थानीय स्तर पर रोजगार के सृजन शहर में प्राथमिक स्वास्थ सेवा के विस्तार शहर के सौंदर्यीकरण नागरिक व जरुरी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में काम करेंगे । गौरतलब है की आज शहर में अन्य कई उम्मीदवारों ने भी जन सम्पर्क अभियान चलाया ।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More