Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त

सतगावां थाना क्षेत्र के नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब लदी बोलेरो गाड़ी को जब्त किया। थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
सतगावां: थाना क्षेत्र के नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को पुलिस ने शराब लदा एक बोलेरो वाहन को जप्त किया है। वाहन नंबर 2 पी ए 5136 को पुलिस ने दर्जनों पेटी शराब समेत वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई है। मिली जानकारी के अनुसार सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने बताया कि गिरिडीह की ओर से अवैध शराब आने की सूचना मिली थी।
पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की है। जहां थाना मोड पर पहले से ही पुलिस मौजूद थी। आ रहे वाहन को रुकवाने की कोशिश किया गया। वहीं शराब माफिया ने पुलिस को देखकर गाड़ी चकमा देकर निकल गया। पुलिस ने पीछा किया। पेट्रोल पंप के पीछे गाड़ी खड़ा कर शराब माफिया भागने में सफल रहा। जहां पुलिस ने वाहन को घेराबंदी कर जप्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस थाने ले जाकर वाहन में लदे शराब और वाहन की जांच कर रही है।


