Koderma News : झुमरी तिलैया नगर परिषद वार्ड 7 से 1602 मत लाकर विजेता बने घनश्याम तुरी

कोडरमा के झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 7 से नगर राजद अध्यक्ष घनश्याम तुरी ने 1602 मत प्राप्त कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। मतगणना के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव की मतगणना के उपरांत वार्ड संख्या 7 के प्रत्याशी एवं नगर राजद अध्यक्ष घनश्याम तुरी लगातार दूसरी बार विजेता घोषित हुए हैं। उन्हें सर्वाधिक 1602 मत प्राप्त हुए।
घनश्याम तुरी को सभी वर्गों के लोगों का प्यार और समर्थन मिला। जीत के बाद उन्होंने अपने वार्ड क्षेत्र के कई इलाकों में घूम-घूमकर लोगों से मुलाकात की और उनका आभार जताया।
उन्होंने कहा कि जनता ने दूसरी बार उन पर भरोसा जताया है, जिसके लिए वे सभी के शुक्रगुजार हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा सामाजिक दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।


