Koderma News: पासवा प्रखंड इकाई की बैठक में नई कार्यकारिणी कमेटी का हुआ गठन
3-1024x614.jpeg)
सतगावां: प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, सतगावां इकाई की बैठक शुक्रवार को आनंद ज्ञान सागर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बासोडीह के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पासावा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अभय कुमार ने की। जबकि संचालन प्रखंड सचिव कृष्णनंदन प्रसाद द्वारा किया गया।
इस मौके पर संगठन के विस्तार, मजबूती एवं नियम-कायदों का सभी विद्यालय संचालकों द्वारा पालन करने पर बल दिया गया। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने-अपने विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित कराने पर जोर दिया गया। ताकि बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो।
नई कमिटी का गठन
जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों की सहमति से पुरानी कमिटी भंग कर नई कमिटी का गठन किया गया। जिसमें:
संरक्षक अजय कुमार – आनंद ज्ञान सागर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बासोडीह
अध्यक्ष भुवनेश्वर कुमार – सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बासोडीह
उपाध्यक्ष निशांत कुमार – संत टेरेसा इंग्लिश स्कूल, बासोडीह
सचिव कृष्णनंदन प्रसाद – संत सरस्वती आवासीय विद्यालय, हलकुशा (कलिडीह)
कोषाध्यक्ष विवेक कुमार लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, कलीडीह मीडिया प्रभारी शशिकांत कुमार शारदे किड्स पब्लिक स्कूल, नासरगंज बने। बैठक में सभी विद्यालय संचालकों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अभय कुमार को वस्त्र व पुष्प देकर सम्मानित किया।
साथ ही नवनिर्वाचित प्रखंड पदाधिकारियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। बैठक का समापन जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार के संबोधन के उपरांत राष्ट्रगान के साथ किया गया। उपस्थित विद्यालय संचालक भानू कुमार, भूपेंद्र ठाकुर, सुनील कुमार, सतीश पाण्डेय, बिपिन कुमार, श्रवन कुमार, प्रभात कुमार समेत अन्य कई विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।


