Koderma News: कांग्रेस का बड़ा सांगठनिक कदम, जिला प्रभारी विजय यादव की मौजूदगी में ‘शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस’ का आयोजन

कोडरमा: रविवार को कांग्रेस पार्टी ने शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं कोडरमा जिला संगठन प्रभारी विजय यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने किया जबकि संचालन नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह ने किया।
जिला संगठन प्रभारी विजय यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोडरमा जिला का संगठन मजबूती के साथ काम कर रहा है । शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस कार्यक्रम के तहत संगठन के हित में कोई शिकायत या कोई सुझाव है तो लिखित दे सकते हैं। किसी नेता एवं कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी में काम करने की या जिम्मेवारी लेने की सोच रहे हैं वह भी लिखित दे सकते है।
इससे पार्टी के अंदर आपसी सहमति बनती है। कार्यक्रम में वरीय नेता गणेश प्रसाद स्वर्णकार प्रदीप सिंह फैयाज कैसर उमेश साव प्रदेश सचिव चंद्र भूषण साव, जिला उपाध्यक्ष अज्जू सिंह, मालती चंद्रा, अनिल दास, पूर्व जिला अध्यछ भागीरथ पासवान, पिछड़ा वर्ग प्रकोस्ठ के जिला अध्यछ सुभाष सिंह यादव, नवनीत ओझा,संतोष कुमार यादव आशीष पांडे, फहीम खान, सोनू वारसी, राम लखन पासवान, अनिल यादव, संजय वर्मा, लीलावती मेहता, संजय कुमार शर्मा, कुमार रवि, रामेश्वर यादव, प्रमोद बरनवाल, कयुम उदीन, विजय प्रसाद सिंह, चांद आलम, असगर अली, लालदेव प्रसाद यादव, बाल गोविंद पांडे, भोला दास, मुकेश कुमार, राजनीतिक पासवान, मोहम्मद अंसार, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद राजन अली, सुल्तान अहमद आदि मौजूद थे।


