Koderma News: झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा राष्ट्रव्यापी रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
3-1024x614.jpeg)
कोडरमा: हजारीबाग ग्रुप मुख्यालय के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के कमान अधिकारी विजय कुमार (सेना मेडल) के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रव्यापी रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्लड बैंक, सदर अस्पताल कोडरमा के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अभियान में 45 झारखंड बटालियन के अंतर्गत सीएच प्लस टू हाई स्कूल, आरएलएसवाई कॉलेज, जे.जे. कॉलेज झुमरी तिलैया तथा आ.के. प्लस टू हाई स्कूल के कुल 50 एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। एनसीसी कैडेट्स रोशन कुमार अंडर ऑफिसर, अनिल राणा, प्रशांत यादव के सुहानी शर्मा, पीआई सूबेदार चंपा मुरमू , सूबेदार चंद्रहास हवलदार अजीत, हवलदार एके मिश्रा बटालियन स्टाफ राम उचित यादव ने रक्तदान देने का काम किया। इस अभियान के दौरान कुल 25 यूनिट रक्तदान कर समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
कमान अधिकारी विजय कुमार ने अपने संदेश में कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। राष्ट्र सेवा की इस कड़ी में एनसीसी कैडेट्स का उत्साह और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हमें हमेशा समाजहित के कार्यों में अग्रसर रहना चाहिए।”
रक्तदान अभियान की इस पहल से न केवल युवाओं में सामाजिक दायित्व का बोध हुआ बल्कि इससे अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश प्रसारित हुआ।


