Koderma News: धूमधाम से मनाई गई वीर कुंवर सिंह जयंती, गूंजे जयकारे

कोडरमा के क्षत्रिय भवन में उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम लखन सिंह ने की और संचालन शिवलाल सिंह ने किया।

कोडरमा:  उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा के तत्ववावधान में आज क्षत्रिय भवन कोडरमा में वीर कुंवर सिंह की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष राम लखन सिंह ने की, जबकि संचालन महासंघ के महासचिव शिवलाल सिंह ने किया। उपस्थित सभी क्षत्रियों ने वीर कुंवर सिंह की तसवीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के अध्यक्ष रामलखन सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी देशभक्ति को उजागर करते हुए अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। हम सभी गौरवान्वित है कि हम बाबू वीर कुंवर सिंह के वंशज हैं । हमें उनके जीवन आदर्शो से प्रेरणा लेनी चाहिए। वही अपने संबोधन में महासचिव शिवलाल सिंह ने कहा कि क्षत्रिय शिरोमणि बाबू वीर कुंवर सिंह अपने त्याग और बलिदान के बल पर आज न केवल हिंदुस्तान में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक विशेष पहचान बनाए हैं।

हम सभी क्षत्रियों को उनसे प्रेरणा लेते हुए एकजुट होने का संकल्प लेना चाहिए। इसके अलावा उपस्थित कई लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की अमर गाथा को प्रदर्शित करते हुए अपनी अपनी बातों को रखा। वीर कुंवर सिंह के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा।

मौके पर महासंघ के अध्यक्ष रामलखन सिंह, महासचिव शिवलाल सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव कामाख्या नारायण सिंह, संरक्षक रामचंद्र सिंह वीरेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, महेश सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, केंद्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणजीत सिंह, महासचिव दिनेश कुमार सिंह, कोडरमा  प्रक्षेत्र के अध्यक्ष अभिषेक सिंह, सचिव विनोद सिंह, राजकुमार सिंह दयानंद सिंह, प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह, राजन सिंह, दीपक सिंह, संतोष सिंह, कृष्ण सिंह, बबलू  सिंह, मनोज सिंह, बादल सिंह, सतीश सिंह, जय नारायण सिंह, रणजीत कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, हरदेव सिंह, मदन मोहन सिंह, आनंद कुमार सिंह सहित सैकड़ो क्षत्रिय मौजूद थे। इसके अलावा महासंघ के सभी प्रक्षेत्र के लोगों ने अपने अपने प्रक्षेत्रों में वीर कुंवर सिंह की जयंती पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More