Koderma News: झंडा चौक पर फूल विक्रेता का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
1-1024x614.jpeg)
कोडरमा: जिले के तिलैया थाना अंतर्गत झंडा चौक पर शुक्रवार की सुबह एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जनपद, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 26 वर्षीय युदु चौहान पिता स्व. दिलमन चौहान के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युदु बीते 10 वर्षों से झुमरीतिलैया शहर के झंडा चौक पर छोटे-छोटे पौधे फल तथा फूल बेचकर अपना जीवनयापन करता था। वहीं रात होने पर वह कोडरमा स्टेशन पर सोया करता था।
स्थानीय युवक सूरज ने बताया कि उसे शराब पीने की बुरी लत थी। बीती रात भी वह शराब के ही नशे में था और शायद उसके द्वारा ज्यादा शराब पी लेने के कारण उसकी मौत हो गई है। स्थानीय युवक सूरज ने बताया कि घटना की सूचना मृतक युदु चौहान के परिजनों को द्दे दी गई है। जो कोडरमा पहुंच चुके हैं। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत के कारणों का पता चल पाएगा।


