Koderma News: एक भारत श्रेष्ठ भारत1/25 राष्ट्रीय शिविर में सांस्कृतिक विविधता, एकता और देशभक्ति का अद्वितीय संगम

         बिहार एन्ड झारखंड एनसीसी निदेशालय के तत्वावधान में, ग्रुप हेड क्वार्टर हजारीबाग के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस. गोपीकृष्णन (सेना मेडल) के मार्गदर्शन तथा 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार (सेना मेडल) के सशक्त नेतृत्व में आयोजित 12 दिवसीय “एक भारत श्रेष्ठ भारत – 1/25” राष्ट्रीय शिविर के 11वें दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झुमरी तिलैया के लोकप्रिय गायक नवीन जैन पांडेया ने झारखंड की क्षेत्रीय संस्कृति एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से माहौल को भावविभोर कर दिया।

Koderma News: बिहार एन्ड झारखंड एनसीसी निदेशालय के तत्वावधान में, ग्रुप हेड क्वार्टर हजारीबाग के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस. गोपीकृष्णन (सेना मेडल) के मार्गदर्शन तथा 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार (सेना मेडल) के सशक्त नेतृत्व में आयोजित 12 दिवसीय “एक भारत श्रेष्ठ भारत – 1/25” राष्ट्रीय शिविर के 11वें दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभ आरंभ  मिसेज मनोज ठाकुर  हेड ऑफ़ द प्रोजेक्ट कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया

इस शिविर में भारत के पांच प्रमुख राज्यों – आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड से आए 601 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया, जिनकी प्रस्तुतियों ने भारत की सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय एकात्मता और युवा शक्ति के आत्मविश्वास को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  बिहार-झारखंड एनसीसी निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर जनरल  एनसीसी ब्रिगेडियर अभिजीत शर्मा, जिन्होंने कैडेट्स की प्रतिभा, समर्पण एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि “भारत की विविधता में एकता ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है और एनसीसी जैसी संस्थाएं इस भावना को जीवित रखती हैं।”

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि

ब्रिगेडियर एस. गोपीकृष्णन (सेना मेडल), कैंप कमांडेंट
मनोज ठाकुर, हेड ऑफ प्रोजेक्ट, कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन
सुखमयो नायक, डिप्टी जनरल मैनेजर (मानव संसाधन), केटीपीएस
डॉ. अयोध्या कुमार, प्राचार्य, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कोडरमा
लेमांशु कुमार, सिटी मैनेजर, नगर पालिका झुमरी तिलैया
सभी अतिथियों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिह्न (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया।

कैडेट्स ने ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप डांस, सोलो डांस व सोलो सॉन्ग के माध्यम से विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृतियों, परंपराओं एवं देशभक्ति को मंच पर सजीव किया। इनके प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे आयोजन स्थल को देशभक्ति, समरसता और सांस्कृतिक सौहार्द के रंग में रंग दिया मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अभिजीत शर्मा ने प्रतिभाशाली कैडेट्स, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर्स, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स तथा अन्य स्थायी प्रशिक्षकों को मोमेंटो, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। शिविर के कैंप कमांडेंट ब्रिगेडियर एस गोपीकृष्णन एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट विजय कुमार ने मुख्य अतिथि  को मोमेंटो देकर सम्मान किया  और आभार प्रगट किया। 

कार्यक्रम में झुमरी तिलैया के लोकप्रिय गायक नवीन जैन पांडेया ने झारखंड की क्षेत्रीय संस्कृति एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से माहौल को भावविभोर कर दिया। उन्हें भी मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर जनरल सीसी ब्रिगेडियर अभिजीत शर्मा द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 45 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार ने क्लोरोफिल स्कूल के निदेशक अजय अग्रवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सिंह, विकास कुमार सेठ, एवं अजीत कुमार को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में शिविर के नोडल पदाधिकारी एवं एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट संतोष कुमार ने सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया। उन्होंने विशेष रूप से नगर पालिका द्वारा की गई स्वच्छता व्यवस्था और कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन द्वारा कैडेट्स के शैक्षणिक भ्रमण के लिए  सभी परमानेंट इंस्ट्रक्टर जेसीओ एनसीओ  एनसीसी ऑफिसर गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर 45 झारखंड बटालियन के समस्त कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया और धन्यवाद दिया ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में 45 झारखंड बटालियन के स्टाफ ने  सराहनीय भूमिका निभाई, सूबेदार मेजर अरविंद कुमार, जेसीओ बलविंदर सिंह, सूबेदार ठाकुर, जतरू तिर्की, चंपा मुरमुर, चंद्रहास, रविंद्र हेंब्रम, नायब सूबेदार घसीटाराम (सेना मेडल), हवलदार विकास कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, बटालियन हवलदार मेजर ईमेल बारा, हवलदार फिल्मन  हवलदार एक मिश्रा , प्रधान सहायक राजेश कुमार एवं सहायकगण रणधीर कुमार, सिद्धार्थ कुमार, राम उचित कुम़ार, सोहित कुमार सिंह  शिविर संचालन में अहम भूमिका निभाई।

“एक भारत श्रेष्ठ भारत – 1/25” राष्ट्रीय शिविर का यह आयोजन सांस्कृतिक समरसता, युवा नेतृत्व, आत्मअनुशासन और राष्ट्रीय एकता का जीवंत प्रतीक बन गया। 601 कैडेट्स की भागीदारी ने सिद्ध कर दिया कि युवा भारत ही श्रेष्ठ भारत की नींव है

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More