Koderma News: जैन विद्यालय के कैंपस में अहिंसा इंडोर स्पोर्टस एकेडमी का हुआ शुभारंभ

झुमरीतिलैया स्थित जैन विद्यालय कैंपस में अहिंसा इंडोर स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ किया गया। बैडमिंटन की शुरुआत के साथ, जल्द ही अन्य इंडोर खेल सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। जैन समाज की इस पहल को जिले में खेल प्रोत्साहन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

कोडरमा: जैन विद्यालय के कैंपस में अहिंसा इंडोर स्पोर्ट्स एकेडमी का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के पदाधिकारी मंत्री नरेन्द्र झांझरी, राज छाबड़ा सह मंत्री, विद्यालय संयोजक सुनील जैन छाबड़ा, पियूष जैन काशलीवाल, समाजसेवी सुरेश झांझरी, सुशील छाबड़ा, प्रदीप छाबड़ा (भू दातार), सुरेश पांड्या, महिला समाज उपाध्यक्ष किरण ठोल्या, मोना छाबड़ा तथा जैन युवक समिति के अध्यक्ष राजीव छाबड़ा उपस्थित रहे।

 2024 में बना इंडोर स्टेडियम

यह इंडोर स्टेडियम जैन विद्यालय परिसर में चेयरमेन समाजसेवी किशोर जी पाण्ड्या परिवार द्वारा वर्ष 2024 में बनवाया गया।

 बैडमिंटन खेल की शुरुआत

एकेडमी में रविवार से बैडमिंटन खेल की आधिकारिक शुरुआत की गई। एकेडमी चेयरमेन सुनील जैन छाबड़ा ने बताया कि प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10:45 बजे तक बैडमिंटन खेला जा सकेगा। शाम 4 से 7 बजे तक बच्चे और महिलाएं बैडमिंटन खेलेंगी। इसके बाद युवा वर्ग को खेलने का अवसर मिलेगा।

अन्य खेल सुविधाओं की तैयारी

उन्होंने बताया कि जल्द ही टेबल टेनिस, कैरम, चेस और शारीरिक व्यायाम हेतु जिम के उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जैन समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी रजिस्ट्रेशन और मासिक शुल्क देकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन व उपस्थित अतिथि

कार्यक्रम का संचालन दिगम्बर जैन विद्यालय इंचार्ज अभिषेक जैन ने किया तथा मंगलाचरण शशी छाबड़ा ने किया। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों सहित मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राहुल छाबड़ा और कई खिलाड़ी उपस्थित रहे, जिनमें सुमित छाबड़ा, सिद्धार्थ झांझरी, आकाश गंगवाल, अरिहंत झांझरी, कुमार आर्यन, कुमार संकल्प आदि शामिल हैं।

 शिक्षा और खेल को बढ़ावा

निर्वतमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों ही युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार अजमेरा ने एकेडमी के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More