koderma news: सदर अस्पताल में चाइल्ड किट्स एवं मदर किट्स का वितरण
_samridh_1200x720-1024x614.jpeg)
कोडरमा के सदर अस्पताल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नवजात शिशुओं और उनकी माताओं के बीच चाइल्ड किट्स एवं मदर किट्स का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य maternal and child health को मजबूत करना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है
कोडरमा: जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सदर अस्पताल कोडरमा में नवजात शिशुओं एवं उनके अभिभावकों के बीच चाइल्ड किट्स एवं मदर किट्स का वितरण किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इन किट्स में शामिल उपयोगी सामग्रियों का नियमित उपयोग करने से नवजात शिशुओं एवं माताओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार, नोडल पदाधिकारी अर्चना ज्वाला, अस्पताल प्रबंधक असीम हक़ सहित संगीता कुमारी, कौशल्या कुमारी, कंचन कपूर, शालिनी कुमारी एवं श्रद्धा कुमारी उपस्थित रहीं


