koderma News: कुएं में शव मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
-1024x614.jpeg)
सतगावां: थाना क्षेत्र के टेहरो पंचायत अंतर्गत ग्राम मटुकडीह सीता अहरी में रविवार को एक कुएं में अज्ञात शव देखने पर इलाके में सनसनी फैल गई। कुएं में शव होने की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू किया और कुएं से शव को प्रशासन की मदद से निकाला गया। बताया जाता है कि बरियारडीह निवासी शंकर सिंह के पुत्र नितीश कुमार उम्र 29 वर्ष की चार दिन पूर्व गुम हो जाने का मामला सामने आया था।
वही कुएं से बरामद शव बड़ी मशक्क्त के बाद नीतीश का परिजनों के द्वारा पहचाना गया। उसके बाद प्रशासन पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद नीतीश का शव उनके परिजनों को सौपा गया जिसका दाह संस्कार किया गया। वही ग्रामीणो मे आक्रोश देखा गया। परिजनों मे मातम छा गया। यह घटना कैसी हुई सब कुछ संदेह के घेरे में है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


