Koderma News: सावन की दूसरी सोमवारी पर खरियोडीह बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

कोडरमा: पवित्र माह सावन के दूसरी सोमवारी पर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालु भक्तों के द्वारा सुबह से शाम तक जलाभिषेक किया गया। प्रसिद्ध खरियोडीह बाबा धाम में श्रद्धालु भक्तों के द्वारा खरपोका, तिलोकरी एवं बेरोगांय बराकर नदी से जल उठकर झुमते गाते बाबा की नगरीया दूर है जाना जरुर है हर-हर महादेव आदि गंगनभेदी नारों से पूरा रास्ता गूंजता रहा।
बाबा धाम शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक कर अपने एवं अपने परिवार के सुख-शांति के लिए मन्नत मांगी। वहीं सतडीहा स्थित उत्तरवाहिनी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने बराकर नदी में स्नान कर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन कर शिव लिंग पर जलाभिषेक किया। जबकि पिपचो शिव मंदिर, उदालो, सियारी, हिरोडीह डहुआटोल, कोसमाडीह सीआई एस एफ कॉलोनी डीवीसी अफसर कॉलोनी कोसमाडीह आदि शिव मंदिर में सावन माह का दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालु महिला पुरुष भक्तों ने पुजा अर्चना कर जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी।


