KODERMA NEWS: नवादा में आग लगने से पुआल जलकर राख, हजारों का नुक़सान

पुआल जलने से घर में रखे मवेशियों को चारा खिलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लगभग तीनों किसानों का लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी से आग्रह किया है कि उक्त किसानों को मवेशियों के चारा के लिए मुआवजा राशि दिया जाए।

कोडरमा: जयनगर प्रखंड के सतडीहा पंचायत अंतर्गत ग्राम नवादा में तीन किसानों के अलग-अलग खलिहान में रखे पुआल में आग लगने से पुआल पूरी तरह से जलकर राख हो गया जिसमें किसान रामेश्वर यादव, लक्ष्मण यादव एवं प्रकाश यादव का पुआल शामिल है। आग लगी की घटना सुनते ही आसपास के ग्रामीणों ने खलिहान पहुंचकर आसपास के कुएं में मोटर लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया परंतु तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलता गया कि तीनों किसानों का खलिहान में रखे सारा का सारा पुआल जलकर राख हो गया। किसानों ने बताया कि वे लोग धान झारने के पश्चात पुआल को सूखने के लिए खलिहान में छोड़ देते थे। पुआल जलने से घर में रखे मवेशियों को चारा खिलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लगभग तीनों किसानों का लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी से आग्रह किया है कि उक्त किसानों को मवेशियों के चारा के लिए मुआवजा राशि दिया जाए।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More