Koderma News: संस्था समर्पण की ओर से किया गया क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन
-1024x614.jpg)
कोडरमा: संस्था समर्पण की ओर से डोमचांच के मसनोडीह पंचायत भवन मे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं एवं पंचायत कार्यकारिणी सदस्यों का क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में ढाब, मधुबन, बेहराडीह एवं बंगाखलार से आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया, जलसहिया एवं शिक्षक आदि ने भाग लिया. कार्यशाला के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 और ग्राम पंचायत विकास निर्माण योजना को लेकर जानकारी दी गयी. कार्यशाला की शुरुवात प्रेरणा गीत एवं संविधान के प्रस्तावना पाठ के साथ किया गया.
प्रशिक्षक पप्पू कुमार यादव ने खाद सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए इस अधिनियम से निकली योजनाओं जैसे-आईसीडीएस, मिड डे मील, पीडीएस एवं मातृ वंदना योजना आदि की जानकारी दी. परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार सिन्हा ने एक गतिविधि के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से चलने वाली योजनाओं का समस्याओं का आकलन किया, जिसमें मुख्य रूप से पानी, बिजली, सड़क, खेलकूद की सामग्री, शौचालय, भवन जर्जर स्थिति आदि को चिन्हित किया, उन्होंने ग्राम सभा के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान ग्राम सभा के माध्यम से किया जा सकता है. इसके लिए ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण किया जाना जरुरी है. अंत में आगे का कार्य योजना बनाते हुए ग्राम सभा करने, ग्राम पंचायत निर्माण योजना में सहभागी रूप से सहयोग करने एवं पंचायत कार्यकारिणी सदस्य की मासिक बैठक नियमित करने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पंचायत फैसिलिटेटर जितेंद्र कुमार सिंह, मनीषा कुमारी, नमिता कुमारी, सुनीता कुमारी, योगेश कुमार, पिंकी देवी एवं ग्राम साथी गुड्डी देवी, संगीता देवी आदि की भूमिका सराहनीय रही.


