Koderma News: रोटरी सभागार में ‘झुमरी तिलैया के हुनरबाज’ शो का भव्य आयोजन

कोडरमा: रोटरी सभागार में संध्या यूथ टैलेंट शो ‘झुमरी तिलैया के हुनरबाज’ का आयोजन किया गया, जिसमें योगा, ताइक्वांडो, सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग, मिमिक्री, एक्टिंग, कॉमेडी आदि क्षेत्रों के जिले के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहां पर मौजूद सैकड़ो लोगों ने सभी कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की।
सर्वप्रथम राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनीष अग्रवाल और सचिव संदीप सिन्हा ने कार्यक्रम के रूपरेखा को बताया। मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश जैन ने किया; उन्होंने सभी कलाकारों का संक्षिप्त परिचय दिया और उन्हें उत्साहित किया। स्वागत भाषण रोटरी अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने दिया। उन्होंने आए हुए सभी कलाकारों की प्रशंसा की और कहा, “आप सभी जिले के गौरव हैं।” रोटरी अध्यक्ष ने रोटरी यूथ विंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा ही भारत के भविष्य हैं, आप लोगों के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं के कैरियर [और] रोजगार को भी आगे बढ़ाएगा।
डांसिंग में मिस शालिनी प्रियमावला, सिंगिंग में मिस स्वाति कुमारी, पेंटिंग में मिस रितिका कालरा, योग में शिवम कुमार, ताइक्वांडो में संगम राज एवं मिस अमोली मोदी, गिटार में मिस्टर कृष्णा जायसवाल, एक्टिंग में मिस्टर प्रेम कुमार, बांसुरी वादन में केशव राणा, कविता पाठ में मिस्टर रवि गुप्ता आदि सभी कलाकारों को मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र देकर रोटरी क्लब के पदाधिकारी सदस्यों ने सम्मानित किया।
रोटरी आई हॉस्पिटल की डॉक्टर संगीता प्रसाद ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। विशेष रूप से आकाश सेठ (योग), अशोक बरनवाल (ताइक्वांडो), [और] राजेश प्रसाद चित्रकार (डोमचांच) को भी सम्मानित किया गया। पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर नवीन जैन ने कहा कि रोटरी कोडरमा समाज सेवा के साथ-साथ जिले के प्रतिभावान युवाओं की कला रोटरी के माध्यम से निखारने का काम कर रहा है; आने वाले दिनों में शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में कई कार्य किए जाएंगे।
मौके पर रोटेरियन पूर्व अध्यक्ष जयकुमार गंगवाल, महेश दारूका, कैलाश चौधरी, सुरेश जैन, नवीन आर्य, प्रकाश गुप्ता, सुधीर कुमार, कमल जैन, सिमरनजीत सिंह, कमल दारूका, माला दारुका, सुधा शर्मा, रणजीत कौर, अनीता तरवे, प्रतीक जैन, गौरांग पुजारा, शैलेश दारुका, सनी कुमार, मनीष गंगवाल, आशीष खेतान, आशीष छाबड़ा, अरुण सूद, विजय कुमार साहू आदि लोग उपस्थित थे।


