Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी डोमचांच में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

कोडरमा के डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में सीबीएसई कक्षा 10 के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कोडरमा:  शिक्षण संस्थान मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी के प्रांगण में कक्षा दशम के सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के चेयरमैन प्रो. डॉ. के. पी. शर्मा ने विद्यार्थियों को मेडल एवं ज्ञानोपयोगी पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्रवासियों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। यहाँ से शिक्षित होकर विद्यार्थी देश के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

विद्यालय के प्रशासक राम प्रवेश पाण्डेय ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्थान के छात्र बड़े-बड़े प्रतिष्ठित विद्यालयों के समकक्ष उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों से कक्षा 11 में पुनः नामांकन कराने का आग्रह करते हुए उनके एवं उनके अभिभावकों के सपनों को साकार करने की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्रबंधक रजनीश ने अपने संदेश में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर परिश्रम करने का प्रेरणादायक संदेश दिया। सम्मानित विद्यार्थियों में विद्यालय टॉपर जीशू, द्वितीय स्थान पर शालिनी कुमारी, तृतीय स्थान पर सोनाली कुमारी, चतुर्थ स्थान पर गुडिया एवं पंचम स्थान पर अनुष्का एंजेल शामिल रहीं। सभी विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से विद्यालय टॉपर जीशू ने प्राचार्य, प्रशासक एवं शिक्षकों को स्मरण करते हुए भावुक होकर विद्यालय द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक एवं विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, गर्व एवं प्रेरणा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More