Koderma News: बंदियों के बीच विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
2-1024x614.jpeg)
कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में मंडल कारा कोडरमा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेल अदालत एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l बंदियों के बीच आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश ने कहा कि बंदी अपने बीच से नकारात्मक सोच को हटाकर सकारात्मक सोच पैदा करे तथा अपराध की दुनिया से निकल कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो ताकि स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके l
उन्होंने बंदियों को प्ली-बार्गेनिंग की जानकारी देते हुए कहा कि इसके तहत बंदी अपना दोष स्वीकार कर अपनी सजा कम करा सकते हैं l उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय सविंधान में बंदियों के लिए प्रदत मौलिक अधिकारों को काफी विस्तार से बताया l अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी मामले में आधे से अधिक सजा काट चुके बंदी अपना दोष स्वीकार कर कारा मुक्त हो सकते है यदि वह अपराध बच्चो एवं महिलाओ के विरुद्ध नहीं हो l
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेल में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को अपराधी नही माने l उन्होंने बंदियों को दिए जाने वाले अधिकारों को काफी विस्तार से बताया, वहीँ उन्होंने प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला l
इस अवसर पर जेल अदालत का भी आयोजन किया गया परन्तु किसी भी बंदी द्वारा कोई भी आवेदन नहीं दिए जाने के कारण जेल अदालत में किसी भी मामले का निष्पादन नहीं किया जा सका l इसके अलावा इस अवसर पर सदर अस्पताल कोडरमा द्वारा बंदियों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे बंदियों के शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जाँच किये गए l एल ए डी सी एस के अधिवक्ताओ ने भी बंदियों को उनके अधिकारों से अवगत कराया l
कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया l मौके पर जेल अधीक्षक राजमोहन राजन, डॉ नीरज साहा, मुकेश साव, सुनीता कुमारी, मुकुल कुमार, रामानंद तिवारी, एल ए डी सी एस के अधिवक्ता नवल किशोर, किरण कुमारी, राजेंद्र मंडल, अरुण ओझा, अश्विनी शरण, ललन चौधरी न्यायलयकर्मी राजीव कुमार, आशीष कुमार सिन्हा, रंजीत सिन्हा, मनोज कुमार, जेल कर्मी राजीव कुमार, मोहम्मद मोईउद्दीन सहित सैकड़ो बंदी मौजूद थे l


