Koderma News: जिला अध्यक्ष रामधन यादव ने फीता काटकर अंबिका बैट्री ई-रिक्शा शोरूम का किया उद्घाटन

कोडरमा: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच डोमचांचवासियों के लिए एक किफायती और पर्यावरण अनुकूल परिवहन विकल्प उपलब्ध हो गया है। डोमचांच में अंबिका बैट्री ई-रिक्शा शोरूम का शुभारंभ किया गया। जहां 200 किलोमीटर तक की दूरी तय करने वाले आधुनिक बैट्री ई-रिक्शा ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
शोरूम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष रामधन यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोरूम संचालक ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा की खरीद पर आसान फाइनेंस की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
साथ ही उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को 15 हजार रुपये तक की विशेष छूट तथा खरीदारी करने पर आकर्षक गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि बैट्री ई-रिक्शा न केवल ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाएंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक ई-वाहनों को अपनाने की अपील की।


