Koderma News: त्रिलोकी नाथ बागी का कोडरमा गौशाला भ्रमण, गौ रक्षा पर दी जानकारी

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का काम अपने धर्म और संस्कृतियो के मान बिंदु है। गौ, गंगा और गीता की रक्षा करना सभी हिंदुओ का परम कर्तव्य है।

कोडरमा: विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय गौ रक्षा टोली सदस्य सह पटना क्षेत्र के गौ रक्षा विभाग के पालक त्रिलोकी नाथ बागी ने आज सुबह कोडरमा गौशाला का भ्रमण किया। वहाँ  सामूहिक रूप से गौ पूजन, गौ माता की आरती और गौ माता को गुड़ और केला खिलाया। श्री बागी ने वहाँ उपस्थित गौशाला समिति के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ को भारतीय गौ वंश रक्षण संबर्धन परिषद और उसके कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का काम अपने धर्म और संस्कृतियो के मान बिंदु है। गौ, गंगा और गीता की रक्षा करना सभी हिंदुओ का परम कर्तव्य है। गौ रक्षा का मुख्य उदेश्य कर्ज मुक्त किसान कीटाणु मुक्त अनाज का निर्माण करना है। गौ रक्षा से कम लागत में अधिक उत्पादन हो सकता है, जिससे शुद्ध और कीटाणु मुक्त अनाज प्राप्त होता है। अपनी छोटी गाय के गोबर मे कई गुण संपन्न है, देशी गाय की गोबर मे ऑक्सीजन और तरह तरह के औषधि का मिश्रण है तथा इसके दूध में स्वर्णभस्म है।

श्री बागी जी ने गौ मूत्र का परीक्षण भी करके दिखाया। गौशाला दर्शन मे प्रांत सामाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी, प्रांत टोली गौ रक्षा विभाग के सदस्य अजय कुमार वर्मा, जिला गौ रक्षा प्रमुख आदित्य वर्णवाल, जिला गौ रक्षा  सह प्रमुख संतोष यादव, जिला महिला गौ भक्त प्रमुख कुसुम साहू, जिला धर्म प्रसार प्रमुख बिनय सिन्हा, लाल बहादुर चौधरी, मनोज राणा, गौशाला समिति के सचिव अरुण मोदी, कोषध्यक्ष अविनाश सेठ, कार्यकारिणी सदस्य संजय अग्रवाल, बिनोद बजाज, गोपाल बगेरिया, आनंद चंद्रा, सौरभ मिश्रा, मन्टू यादव उपस्थित थे।

वहीं दूसरी ओर झुमरीतिलैया के शिव वाटिका मे विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरबिंद एकघरा ने, जबकि संचालन नगर सह मंत्री लाल बहादुर चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय गौ रक्षा टोली सदस्य सह पटना क्षेत्र गौ रक्षा विभाग के पालक त्रिलोकी नाथ बागी ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के वारे मे विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने परिषद के द्वारा चल रहे सेवा कार्यो के बारे मे भी जानकारी दी, साथ ही साथ परिषद के सभी आयामो पर भी चर्चा की।

मौके पर अरबिंद सिंह, ओम प्रकाश राय, मनोज चंद्रवंशी, अजय कुमार वर्मा, आशुतोष भदानी, सुनील दास, विजय पांडे, बिनय सिन्हा, पप्पू वर्णवाल, संतोष यादव, महाबीर मोदी, मनोज राणा, विशाल कुमार, अतुल कुमार के साथ साथ दर्जनों लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More