Koderma News: सर्पदंश से नाबालिग बच्ची की मौत

कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड के अंतर्गत बरियारडीह के बिरहोर टोला में सोमवार की देर रात एक बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गई. मृतक बच्ची की पहचान 7 वर्षीया रिंकी बिरहोर (पिता लोकन बिरहोर) के रूप में की गई है. घटना की जानकारी देते हुए मृतक बच्ची के पिता लोटन बिरहोर ने बताया कि सोमवार की देर रात जब वे लोग अपने घर में सोए हुए थे, कि इसी बीच एक जहरीला सांप (कोबरा) ने उनकी बच्ची को डस लिया.
जिसके पश्चात हमलोग आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने कहा कि बच्ची के शरीर में जहर पूरी तरह से फैल चुका है. इंजेक्शन देने पर भी उस बच्ची के शरीर में सर्पदंश से फैले विष पर कोई असर नहीं हुआ और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. जिसके पश्चात वे बच्ची का शव लेकर बरियारडीह स्थित अपने घर आ गए. इधर इस बीच घर में मौजूद लोगों द्वारा उक्त सांप को मार दिया गया. वहीं मंगलवार को परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया.


