Koderma News: डिजिटल जनगणना का शंखनाद: बीएलओ को मिला ‘स्व-गणना’ पोर्टल का प्रशिक्षण

कोडरमा: प्रखंड सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कोडरमा सह प्रखंड जनगणना पदाधिकारी मनोज कुमार रवि के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्रखंड के सभी BLO का जनगणना 2027 के तहत् स्व गणना के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को स्व गणना के महत्व को बताते हुए अपने घर का स्व गणना करने हेतु प्रेरित किया। कार्यशाला में ट्रेनर सुदीप सहाय एवं मनोज चौरसिया उपस्थित थे।
ट्रेनरों ने सभी को स्व गणना करने की विधि को विस्तार पूर्वक से बताया। ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि पहली बार स्व गणना करने हेतु सरकार द्वारा सुविधा प्रदान की गई है। इस सुविधा के तहत् जनगणना पोर्टल पर सभी नागरिक अपने घर की गणना कर पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
प्रशिक्षण के क्रम में ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि स्व – गणना एक सुविधा जनक विकल्प है । जो किसी भी परिवार को वेब पोर्टल पर अपने घर/ परिवार कि जानकारी स्वयं भरने कि सुविधा प्रदान करता है। इसे लैपटॉप एवं मोबाइल दोनों से किया जा सकता है। इसकी शुरुआत 1 मई से हो चुकी है तथा 15 मई तक चलेगी। आंकड़ों के यथार्थ प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए परिवारों को अपना लोकेशन विवरण प्रदान करना अनिवार्य होगा।
पोर्टल डिजीटल मानचित्र इंटरफ़ेस के माध्यम से परिवारों को अपने मकान के सटीक स्थान को चिन्हित करने में मार्गदर्शन प्रदान करता है। उक्त Id प्रगणक के साथ साझा की जाएगी। ट्रेनर सुदीप सहाय एवं मनोज चौरसिया ने सभी बीएलओ को बताया कि स्व गणना के समय सभी लोग अपने घर के फर्श, दीवार, छत के संबंध में जानकारी भरेंगे। अपने परिवार का विवरण दर्ज करेंगे। इसके अलावा अन्य प्रश्न जैसे कि पेय जल, शौचालय, गैस कनेक्शन, रसोई घर कि उपलब्धता, कमरों की संख्या, ईंधन, टेलीफ़ोन का उपयोग, इंटरनेट का उपयोग।
साइकिल, कार, जीप, वैन, रेडियो टीवी कि उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी दर्ज करेंगे। प्रगणकों द्वारा 16 मई से डोर टू डोर जनगणना की शुरुआत की जाएगी। ट्रेनिंग के क्रम में सभी को पोर्टल पर लॉगिंग करने कि जानकारी दी गई। एवं सभी प्रश्नों को भरने के तरीके से अवगत कराया गया। सभी बीएलओ से अपील कि गई की वे अपने घर की स्व गणना जरूर करें तथा अपने क्षेत्र में सभी नागरिकों को स्व गणना करने हेतु प्रेरित भी करे।




