Koderma News: ग्रीन तिलैया क्लीन तिलैया अभियान के तहत झुमरीतिलैया में पौधा रोपण
2-1024x614.jpeg)
कोडरमा: अहिवरण वंशज के तत्वावधान में ग्रीन तिलैया क्लीन तिलैया अभियान को आगे बढ़ाते हुए नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका के नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अहिवरण वंशज के अध्यक्ष ने नगर प्रबन्धक को अंग वस्त्र पहना कर किया।
पुराना बस स्टैंड के निकट नगर प्रबन्धक एवं शंभू वर्णवाल के कर कमलों द्वारा अलग-अलग स्थान पर पौधारोपण का कार्य किया गया। इस अभियान में मोदी वर्णवाल समाज के सदस्य भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। अहिवरण वंशज समिति के अध्यक्ष प्रवीण मोदी ने कहा कि ये शहर हमारा है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।
नगर प्रबन्धक लेमांशु कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं हमे ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए। मंच संचालन सचिव चंदन कुमार बरनवाल ने किया, संरक्षक सूर्य देव मोदी भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। परियोजना निर्देशक दीपक बरनवाल के प्रयास से शहर में कई जगह पौधा रोपण का कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम में वंशज के कोषाध्यक्ष अजय कुमार वर्णवाल, उपाध्यक्ष विकास बरनवाल, युवा अध्यक्ष पियूष पारस, पंकज बरनवाल, प्रवीण कुमार, बिनोद कुमार वर्णवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।


