Koderma News:सात दिवसीय विशेष शिविर के स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति अभियान चलाया गया
2-1024x614.jpg)
कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन भगवान बिरसा मुंडा सदन ने कार्यभार संभाला। प्रथम सत्र में शिविर में सभी स्वयंसेवकों लक्ष्यगीत के साथ शुरुआत की । इसके पश्चात मंत्र उच्चारण व योग करवाया गया। तत्पश्चात् स्वयंसेवक गौशाला में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव अविनाश सेठ ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय , हजारीबाग कुलानुशासक डा॰ मिथलेश सिंह एवं उपनिदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने मानवशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. विनोद रंजन को पौधा देकर सम्मानित किया। डा॰ मिथलेश सिंह ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि “समाज सेवा करना हम सभी लोगों का दायित्व है, सेवा परमो धर्म:।” गौशाला में स्वयंसेवकों द्वारा गौ माता को रोटी खिलाई गई। दोपहर को सभी स्वयंसेवक ने सामूहिक भोजन किया।
वहीं दूसरे सत्र में सभी स्वयंसेवकों ने गांव के बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया। और उनको पुरस्कृत किया व नशा मुक्ति नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्त अभियान चलाया और ग्रामीणों को जागरूक किया।
मौके पर स्वयं सेवक दीपक कुमार, आलोक कुमार, दीपानाथ, ओशो अंशुमन, सुलेखा, सृष्टि, महादेव , बिपिन, इंद्रदेव, आदित्य कुमार, रवि प्रसाद, महाविद्यालय के डी.एल.एड विभागाध्यक्ष मनीष सिंह, शिक्षणेत्तर कर्मचारी सूचित कुमार, उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी सौरभ शर्मा के देख रेख में हुआ।


