Koderma News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेतरोन व गोहाल में चलाया अभियान, 13 अगस्त तिरंगा यात्रा का आह्वा

कोडरमा: भाजपा परसाबाद मंडल अध्यक्ष चंदन पासवन के नेतृत्व में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा सफल बनाने पर जोर दिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश में 13 अगस्त को यात्रा निकालने एवं प्रत्येक घरों में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा लगाने को लेकर प्रचार प्रसार करते हुए शुक्रवार को तेतरोन एवं गोहाल पंचायत के विभिन्न गांव में कार्यकर्ता एवं आम जनता से संपर्क कर सफल बनाने एवं तिरंगा यात्रा में भाग लेने का आग्रह किया गया।
तथा घर-घर पर तिरंगा लगने हेतु जागरूकता चलाई गई। इसी क्रम में तेतरोन पंचायत के ग्राम केंदुआटांड के ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमें पांडू से केंदुआटांड़ तक रोड, बिजली की समस्या, चापाकल मरम्मत, छठ घाट आने-जाने एवं स्कूल तक जाने का रास्ता की समस्या रखी गई।
तत्काल पेयजल विभाग के कनीय अभियंता से बात कर चापाकल की मरम्मत करा दी गई तथा अन्य समस्याओं का समाधान के लिए जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने कहा की सांसद सह मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं विधायक अमित कुमार यादव के साथ मिलकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। संपर्क अभियान में सांसद प्रतिनिधि किसुन यादव, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, महामंत्री संजय कुमार गुप्ता जितेंद्र यादव भी थे।
प्रकाश पांडेय, गोविंद पांडेय, केदार पांडेय, मुरलीधर पांडेय, धनंजय कुमार पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, किशोर पांडेय, अजय पांडेय, सहदेव पांडेय, रामसहाय पांडेय, कृष्ण किशोर पांडेय, अनुज पांडेय, संतोष पांडेय, उमेश पांडेय, महेश आदि इसमें शामिल थे।


