Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक

सतगावां: प्रखंड सह अंचल सभागार में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के BLA-2 (Booth Level Agent-2) प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी ने किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार रवि उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और BLA-2 की भूमिका को लेकर समन्वय स्थापित करना था।
अंचल अधिकारी केशव चौधरी ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि BLA-2 मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने में BLO (Booth Level Officer) की सहायता करनी है। उन्होंने जोर दिया कि स्थानांतरित मतदाताओं, मृतक मतदाताओं और लंबे समय से अनुपस्थित मतदाताओं की सूची को सत्यापित करने, फॉर्म BLA-2 भरने और समयबद्ध तरीके से जमा करने में पूर्ण सहयोग दिया जाए।
बैठक में प्रमुख तौर पर मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत BLA-2 की जिम्मेदारियों पर विस्तृत जानकारी फॉर्म BLA-2, SIR फॉर्म और संबंधित दस्तावेजों के सही भराव व जमा करने की प्रक्रिया बूथ स्तर पर समस्याओं का समाधान और BLO के साथ बेहतर समन्वय आगामी चुनावी तैयारियों में राजनीतिक दलों की सक्रिय भूमिका मतदाता जागरूकता बढ़ाने और सूची में त्रुटियों को दूर करने के उपाय जैसे विन्दुओं पर चर्चा हुई।
अंचल अधिकारी ने सभी दलों से अपील की कि वे अपने-अपने BLA-2 को प्रशिक्षित करें और नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट साझा करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि मतदाता सूची पूरी तरह स्वच्छ और त्रुटिरहित बने। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस समेत अन्य प्रमुख दलों के BLA-2 प्रतिनिधि, समेत अन्य लोग मौजूद थे।


