Koderma News: दालसा के तत्वावधान में गांव-गांव चलाया जा रहा 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी सचिव महोदया प्रज्ञा बाजपाई के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिले के हरेक प्रखंडो एवं पंचायत में प्रतिनियुक्त पारा लीगल वोलेनटियर गांव गांव जा कर चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य बच्चो की शिक्षा, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण करना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क एवं सुलभ न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना भी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओ को उचित सम्मान दिया जाना आवश्यक है ताकि महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओ के अधिकारों के संरक्षण के लिए कई कानून बनाये गए है। इसके अलावे सभी वर्ग के लोगो को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाने के प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा कृत संकल्पित है।
इसके साथ ही बाल विवाह व डायन बिसाही जैसी कुरीतियों एक सभ्य समाज के जघन्य अपराध है। शिविर में ऐसे व्यक्तियों को जो दिव्यांग है उनके लिए भी सरकार के द्वारा चलाये जा रहे सुविधाओ के विषय में जोर डालते हुए कहा कि जो भी दिव्यांग जानो को उनके अधिकार से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या है उनके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार सदेव तत्पर है एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे अन्य योजनाओ से सम्बंधित कई पम्पलेट भी वितरण किये गए।


