Koderma News: रामदास सोरेन के निधन पर विधायक नीरा यादव ने जताया शोक
2-1024x614.jpeg)
कोडरमा: राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर स्थानीय विधायक डॉ नीरा यादव ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वे जनहित के लिए सदैव संघर्षरत रहे। उन्होंने राज्य हित के साथ ही आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित होकर कार्य किया। साथ ही राज्य की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान स्मरणीय है। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। विधायक डॉ नीरा यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार एवं समर्थकों को हिम्मत प्रदान करने की कामना की है।



