Koderma News: दो श्रमिक सहकारी समितियों को मिला निबंधन प्रमाण-पत्र

उपायुक्त ऋतुराज ने दोनों समितियों को विधिवत रूप से निबंधन प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

कोडरमा: सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ, कोडरमा अंचल, कोडरमा के कार्यालय द्वारा शुक्रवार को दो श्रमिक सहकारी समितियों की निबंधन प्रक्रिया पूर्ण की गई। उपायुक्त ऋतुराज ने दोनों समितियों को विधिवत रूप से निबंधन प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने दोनों सहकारी समितियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि इन समितियों को डीवीसी में सिविल व अन्य कार्यों के आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे स्थानीय श्रमिकों और कारीगरों को उनकी योग्यता के अनुसार कार्य करने का अवसर भी मिलेगा। इस दौरान संबंधित विभागीय पदाधिकारी, समितियों के प्रतिनिधि  उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More