Koderma News: चांद अख्तर के आवास पर सांगठनिक मजबूती और सदस्यता नवीनीकरण को लेकर बनी रणनीति
1-1024x614.jpeg)
जयनगर: मधवाटांड स्थित कॉ चांद अख्तर के आवास पर प्रखंड सचिव मुन्ना यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह गहलावत, बिहार राज्य एक्टू राज्य महासचिव आर एन ठाकुर, चतरा जिला कमेटी सदस्य सानू भारती के निधन पर 2 मिनट मौन रखकर शुरूआत किया गया। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा रिपोर्ट पेश किया गया। 30 जुलाई तक पार्टी सदस्यों का नवीनीकरण पूरा कर लेने का निर्णय लिया गया।
नए सदस्यों का सदस्यता अभियान,किसान महासभा,झामस का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 18 जुलाई को किसान महासभा की जिला स्तरीय बैठक झुमरी तिलैया में 11 बजे दिन से किया जाएगा। बैठक में धनवार के पूर्व विधायक किसान महासभा के राज्य सचिव राजकुमार यादव उपस्थित रहेंगे। 18 जुलाई के बाद ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम ने कहा जब लाल झंडा मजबूत होगा तब शोषितों, पीड़ितों को न्याय मिलेगा।
देशभर में आज अन्याय और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हमारी पार्टी का उदय संघर्ष से हुआ है। प्रखंड सचिव ने कहा जन आंदोलन के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम लगाने की जरूरत है। बैठक में किसान महासभा के जिला सचिव अशोक यादव शंभू नाथ वर्मा राजेंद्र यादव विजय ठाकुर मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव मशरूल अंसारी, शारदा देवी जागेश्वर साव, रामचंद्र साव, जयनगर पूर्वी जोन लोकल कमेटी सचिव चांद अख्तर असगर अंसारी हकीम खान सहित कई लोगों उपस्थित थे।


